फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   selfie with death, merger in canal

सेल्फी ने ली फिर जान, नहर में डूबकर किशोर की मौत

Thu, 16 Mar 2017 12:57 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
selfie with death, merger in canal
डूबा छात्र
फोटो खिंचवाने की चाहत ने फिर एक किशोर की जान ले ली। थाना क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर में साथियों के सेल्फी लेने के लिए नहर में कूदे किशोर की डूब कर मौत हो गई। वह कूदते ही गहरे पानी में समा गया। बाहर खड़े दो साथी डूबता देख फरार हो गए, जबकि दो साथियों ने बचाने के लिए जान जोखिम में डाल दी।
विज्ञापन


बचाने के चक्कर में एक साथी डूबने लगा। साथियों ने शर्ट और पैंट को एक साथ बांध कर डूब रहे किशोर को पकड़ कर बाहर निकाला। शोर मचाने पर भाग कर आए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी होली के दिन ही एक युवक की ट्रेन के ऊपर सेल्फी लेने की कोशिश में ओएचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा के लकड़ा मोहल्ला निवासी सलाउद्दीन का बेटा मोईनुद्दीन (15) बुधवार की शाम चार बजे शहर के नौगजा पनवाड़ी मोहल्ला और सराय कोहना निवासी पांच हमउम्र किशोरों को साथ लेकर बीलना नहर के किनारे पहुंचा। छहों किशोर दो बाइकों से गए थे। नहर में पानी कम देख मोईनुद्दीन किनारे पहुंचा।

यहां उसने अपने साथियों से उसकी नहर में कूदते हुए फोटो लेेने को कहा। इसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। कूदते ही वह नहर में डूबने लगा। यह देख साथी जीशान ने बचाने के लिए अपनी शर्ट पकड़ानी चाही तो वह भी डूबने लगा।

अदनान और मोहम्मद दाऊद ने शर्ट और पैंट को एक साथ बांध कर जीशान को पकड़ाया तथा नहर से बाहर निकाला, लेकिन गहरे पानी में समा गए मोईनुद्दीन को नहीं बचाया जा सका। वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर बीलना के लोग दौड़ कर आए।


इधर सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने नहर में डूबे किशोर मोईनुद्दीन को बाहर निकाला। खबर लगने पर परिजन पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पंचनामा भरा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed