फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SDM gave instructions to remove encroachment from the pond in Matipura

Amroha News: मटीपुरा में तालाब से अतिक्रमण हटवाने के एसडीएम ने दिए निर्देश

Wed, 05 Feb 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions to remove encroachment from the pond in Matipura
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव मटीपुरा में तालाब से अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम विभा श्रीवास्वत ने राजस्व विभाग की टीम को निर्देश दिए हैं। तालाब पर अतिक्रमण होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे गांव के मुख्य मार्ग पर करीब छह से पानी भरा है।
गांव मटीपुरा में तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण इसका क्षेत्रफल कम हो गया है। जिससे गांव का गंदा पानी रास्ते में ही जमा हो रहा है। गांव के मुख्य मार्ग से चामुंडा मंदिर तिराहे तक पानी भरा है। हालांकि, ग्राम प्रधान द्वारा कई बार टैंकरों की मदद से पानी निकलवाया गया है, लेकिन कुछ ही देर में फिर सड़क पर पानी भर जाता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और चामुंडा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अरुण कुमार ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम से लेकर डीएम तक कई बार प्रार्थनापत्र दिए हैं और समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है। मंगलवार को अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अधिकारी हरकत में आए। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने राजस्व विभाग की टीम को निर्देशित किया है गांव पहुंचकर समस्या का समाधान कराएं। तालाब से अतिक्रमण को हटवाया जाए। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंच सकती है और तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed