फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Scrutiny of proposals from 380 Gram Panchayats completed; funds released in accordance with the rules.

Amroha News: 380 ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों की जांच पूरी, नियमानुसार निकाली गई धनराशि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Scrutiny of proposals from 380 Gram Panchayats completed; funds released in accordance with the rules.
अमरोहा। जिले की 504 ग्राम पंचायतों में धनराशि आहरण की जांच कराई गई। अब तक 380 ग्राम पंचायतों में नियमानुसार धनराशि निकालने की पुष्टि हुई है। शेष 124 ग्राम पंचायतों की जांच चल रही है। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासकों को जिम्मेदारी दी गई थी। नए विकास कार्यों के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य की गई थी। इसके बावजूद कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों और ग्राम प्रशासकों ने बिना अनुमति लाखों रुपये खर्च कर दिए। ई-स्वराज पोर्टल से मामला सामने आने पर एक ग्राम पंचायत सचिव समेत सात प्रशासकों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ नितिन कुमार ने 78 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर 504 ग्राम पंचायतों में धनराशि आहरण की जांच कराई। अब तक जांची गई 380 ग्राम पंचायतों में कोई अनियमितता नहीं मिली है। शेष 124 की जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
ग्राम पंचायतों से धनराशि निकाली गई
अमरोहा। जिले के छह ब्लॉकों की 66 ग्राम पंचायतों में दो-दो लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाने का मामला सामने आया है। सभी पंचायतों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मई से अगस्त तक के आंकड़ों में अमरोहा की 14, हसनपुर की सात, धनौरा की पांच, गजरौला की आठ, गंगेश्वरी की 20 और जोया की 13 ग्राम पंचायतों में दो लाख से अधिक खर्च मिला।
अमरोहा ब्लॉक की 105 पंचायतों को पंचम वित्त से 95.65 लाख रुपये मिले, जिसमें 93.76 लाख और राज्य वित्त के 19.81 लाख में 19.57 लाख खर्च हुए। हसनपुर की 87 पंचायतों को पंचम वित्त से 68.38 लाख मिले, जिसमें 63.27 लाख और राज्य वित्त के 13.11 लाख में 9.12 लाख खर्च हुए।
धनौरा की 89 पंचायतों में पंचम वित्त के 41.63 लाख में 40.75 लाख और राज्य वित्त के 2.93 लाख खर्च हुए। गजरौला की 84 पंचायतों को पंचम वित्त के 81.71 लाख में 80.61 लाख और राज्य वित्त के 13.70 लाख में 13.59 लाख खर्च हुए।

गंगेश्वरी की 87 पंचायतों को 11.46 लाख में 10.66 लाख और जोया की 124 पंचायतों को 11.30 लाख में 11.13 लाख खर्च किए गए। मामले में 78 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी हुए थे। डीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि 380 ग्राम पंचायतों में नियमानुसार धनराशि का आहरण किया गया।

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed