फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Schools to be opened for more than one and a half lakh students from today till fifth ...

डेढ़ लाख से अधिक बच्चों के लिए आज से खुलेंगे पांचवीं तक के स्कूल...लौटेगी रौनक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Schools to be opened for more than one and a half lakh students from today till fifth ...
अमरोहा में रविवार को विद्यालय को सैनिटाइज करता युवक। - फोटो : JPNAGAR
डेढ़ लाख से अधिक बच्चों के लिए आज से खुलेंगे पांचवीं तक के स्कूल...लौटेगी रौनक
विज्ञापन

- 345 दिन बाद आज प्राइमरी स्कूलों पर दिखेगी चहल-पहल, व्यवस्थाएं पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। कोरोना महामारी के चलते करीब 11 माह से बंद प्राइमरी स्कूल आज कक्षा एक से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए खुल जाएंगे। अव्यवस्थाओं के बीच स्कूलों में एक बार फिर से चहल पहल दिखाई देगी। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मुनादी बजाकर अभिभावकों को बच्चों के स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया है। वहीं स्कूलों में सैनिटाइज कराया गया है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति से कोरोना काल में खोई रौनक लौट आएगी।
कोविड-19 को देखते हुए 14 मार्च 2020 से प्रदेश के सभी स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए थे। जैसे-जैसे हालात सुधरने लगे, वैसे ही सरकार ने पहले पीजी कालेज खोलने की अनुमति दी। इसके बाद शासन के निर्देश पर कक्षा नौ से बारह तक के स्कूल भी खोले गए। दस फरवरी से कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खुले गए थे। अब सोमवार (आज) से जिले के 785 प्राइमरी और 870 मान्यता प्राप्त स्कूलों के दरवाजे खुल जाएंगे। लिहाजा 1.5 लाख से अधिक बच्चों की ऑफ लाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। बीएसए चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक स्कूल खोलने के लिए सभी तैैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। सभी स्कूलों को सैनिटाइज कराया गया है। सोमवार को पहले दिन स्कूल पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं का भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा। सभी बच्चे मास्क लगाकर स्कूल में आएंगे। यहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। बच्चों के स्कूल नहीं आने से सूने पड़े स्कूलों में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभिभावकों से लिए सहमति पत्र
अमरोहा। एक मार्च (आज) से बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अभिभावकों से उनका सहमति पत्र लिए गए हैं। अभी तक सहमति पत्र देने वालों की संख्या बहुत कम ही रही है। वहीं अभिभावकों ने स्कूलों से सहमति पत्र की प्रति ली है। ऐसे बच्चों को स्कूल आने अभिभावकों का सहमति पत्र लेकर आना होगा कि वह अपने बच्चे को स्कूल भेजने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक रखें ध्यान, शिक्षक भी सतर्क
अमरोहा। बीएसए ने बताया कि एक लंबे समय के बाद स्कूलों को एहतियात का पालन करते हुए खोला जा रहा है। बड़े लोगों को सुरक्षा का ख्याल रखने की आदत हो चुकी है। लेकिन बच्चों को इतनी समझ नहीं होती है। इसलिए अभिभावक उन्हें घर से समझाकर भेजें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए स्कूल में अपना ख्याल रखें। वह स्कूल में पूरे समय मास्क लगाकर रखें, सैनिटाइजर का थोड़े-थोड़े समय में प्रयोग करते रहें। अपने दोस्तों से खाना और पानी शेयर न करें। साथ ही संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूलों में यह रहेंगे इंतजाम
अमरोहा। हाथों की सफाई की सुविधा, साबुन, थर्मल स्क्रीनिंग, क्लासों में सैनिटाइजर की व्यवस्था
कुल जूनियर-प्राइमरी स्कूल------1266
कुल विद्यार्थी----------------------115868
कुल प्राइमरी स्कूल-----------------785
कुल विद्यार्थी-----------------------85000
मान्यता प्राप्त स्कूल----------------870
कुल विद्यार्थियों की संख्या-------85000 से अधिक
अधिक बच्चों की संख्या वाले स्कूलों में प्रबंध समिति लेगी निर्णय
अमरोहा। जिन प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की अधिक संख्या है और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था ठीक नहीं है। ऐसे स्कूलों में स्कूल प्रबंध समिति निर्णल ले सकती है कि सहूलियत के आधार पर बच्चों को कैसे बुलाया जाए। जरूरत पड़ने पर दिन तय करके आधे-आधे बच्चों को बुलाया जाएगा।

- सभी जूनियर स्कूल दस फरवरी से खुल चुके हैं। एक मार्च से प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो रही है। कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के बच्चे स्कूल में पहुंचेंगे। स्कूलों को गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।- चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed