फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Schools opened, number of students remained less on the first day

Amroha News: स्कूल खुले, पहले दिन कम रही विद्यार्थियों की संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Schools opened, number of students remained less on the first day
अमरोहा। वार्षिक परीक्षा का रिपोर्ट कार्ड जारी होने के बाद एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई। हालांकि सत्र के पहले दिन बच्चों की संख्या कम ही रही। परिषदीय स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बीते शिक्षा सत्र के वार्षिक परीक्षा फल बच्चों को वितरित किए जाने के बाद नए शैक्षिक सत्र का आगाज हो गया है। सोमवार को नए सत्र के पहले दिन बच्चों में स्कूल जाने के लिए खासा उत्साह दिखाई दिया। हालांकि स्कूलों में बच्चों की संख्या कम ही रही। जिले के परिषदीय स्कूलों में भी कम बच्चे ही स्कूल पहुंचे। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति एवं नामांकन बढ़ाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। शिक्षक बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उनका नामांकन कराने और स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। इसके लिए जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

----

नए शिक्षा सत्र में पुरानी किताबों का सहारा
नए शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद भी बच्चों को अभी तक पुरानी किताबों का ही सहारा है। शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले बच्चों को किताबों का वितरण नहीं किया जा सका है। अधिकांश स्कूलों में बच्चे पुरानी किताबों को लेकर ही स्कूल पहुंचे। जिले में 1266 परिषदीय स्कूलाें का संचालन होता है। जिसमें करीब सवा लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए तरह निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ यूनिफार्म, मिड डे मील एवं किताबों का खर्च भी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ही वहन किया जाता है। 2023-24 का शिक्षा सत्र 31 मार्च को समाप्त हो गया है। एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई है। लेकिन पहले ही दिन बच्चे कम संख्या में स्कूल पहुंचे और जो बच्चे पहुंचे उनके पास पुरानी किताबें ही थी। नए शिक्षा सत्र में फिलहाल बच्चों को नई किताबें उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं। बीएसए डॉ. मोनिका का कहना है कि जल्द बच्चों को किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed