फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Schools open after holidays, welcome with Tilak and sweets

Amroha News: छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, तिलक व मीठे से स्वागत

Wed, 02 Jul 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 02 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Schools open after holidays, welcome with Tilak and sweets
अमरोहा। गर्मियों की छुट्टी के बाद बच्चों की मस्तियों का दौर खत्म होने के साथ ही मंगलवार को विधिवत रूप से स्कूल भी खुल गए। पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चे भी उत्साहित नजर आए। वहीं, पहले दिन बच्चों का जोरदार स्वागत हुआ। कहीं, पुष्पवर्षा कर बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया गया तो कहीं तिलक लगाकर स्वागत हुआ। मिडडे मील में भी बच्चों को मीठा परोसा गया।
विज्ञापन

यूं तो परिषदीय स्कूल 16 जून को खुल गए थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते छुट्टियों को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया था। हालांकि, शिक्षकों को स्कूल में पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। अब मंगलवार को विधिवत रूप से स्कूल खुले और कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो गया। स्वागत से स्कूल का पहला दिन बच्चों के लिए यादगार बन गया।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचे बच्चे भी खूब उत्साहित दिखाई दिए। शिक्षकों ने भी बच्चों को तिलक कर स्कूल में प्रवेश कराया। कहीं-कहीं बच्चों पर पुष्पवर्षा भी की गई। साथ ही कई जगहों पर स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन भी किया गया। बीएसए डॉ. मोनिका ने भी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मिडडे मील में परोसी गई मिठाई
स्कूल महानिदेशक द्वारा जारी किए आदेश के तहत स्कूल के पहले दिन बच्चों को मीठा परोसा जाना था। इसी के तहत स्कूलों में मिड डे मील के तहत खीर अथवा हलवा परोसा गया था।
---

तिलक लगाकर स्वागत
हसनपुर। प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने के पहले दिन विद्यालय आने वाले बच्चों का फूल मालाएं पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का उत्वाहवर्धन किया गया है। प्रतिदिन नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया। प्रसाद का वितरण भी किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह,ग्राम प्रधान राजकुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार, अजय सागर, राशिद अली, रेनू कंसल मौजूद रहे। संवाद
---

विद्यालय पहुंचे बच्चों पर की पुष्पवर्षा
बुरावली। प्राथमिक विद्यालय पतेई खादर में प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह और उपाध्यक्ष गौरव नागर ने बच्चों व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बच्चों से अपील करते हुए कहा कि विद्यालय में रोजाना पढ़ने आना है। इस दौरान स्वच्छ यूनिफॉर्म में पहुंचे बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विजेंद्र सिंह, ऋषभ चौधरी, राजीव कुमार आदि रहे। संवाद
------

पहले दिन सजे स्कूल, नामांकन बढ़ाने पर जोर
जोया। शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूलों को विशेष रूप से सजाया गया। स्कूल पहुंचने पर बच्चों का जोरदार स्वागत हुआ। बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में प्रवेश मिला। अभिभावकों को भी बच्चों को रोजाना स्कूल पहुंचने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद

---
स्कूल चलो अभियान के तहत हुआ रैली का आयोजन
कैलसा। मंगलवार को पहले शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूलों में बच्चों का स्वागत तो हुआ ही, साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति सीसराम सिंह, धर्मेंद्र सैनी समेत समस्त स्कूल स्टॉफ और अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed