फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   school open

सात महीने के बाद स्कूल-कॉलेज में लौटेगी आज से रौनक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
school open
हसनपुर विद्यामंदिर स्कूल में साफ सफाई कराते हुए। - फोटो : HASANPUR
अमरोहा। माध्यमिक स्कूलों में 19 अक्तूबर से पठन पाठन शुरू होगा। सात महीने के बाद स्कूल और कॉलेज में रौनक लौटेगी। कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि कोविड-19 के नियमों का पालन कराने की तैयारी कर ली है। सैनिटाइजेशन समेत बचाव के अन्य तरीके अपनाना है। छह फीट की दूरी पर सीटिंग प्लान बनाया गया है। इसके अलावा कक्षा नौ और 10वीं के छात्रों को पहली पाली जबकि 11वीं और 12वीं के छात्रों को दूसरी पाली में बुलाया जाएगा। दाखिला और सीटिंग प्लान भी कोविड 19 के प्रोटोकॉल के अनुसार बनाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से स्कूल और कॉलेज के दरवाजे छात्र छात्राओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब अनलॉक पांच चल रहा है। प्रदेश सरकार शैक्षिक संस्थानों को खोलने के लिए नियमों में ढील दी है। पहले चरण में कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खुलने हैं। जिसमें छात्र छात्राओं को पठन पाठन के लिए बुलाया जाना है। कोविड के संक्रमण से बचाव के लिए कई उपायों पर अमल किया जा रहा है। कक्षा नौ और 10वीं के छात्र छात्राओं को प्रथम पाली में बुलाया जाएगा। जबकि 11वीं और 12वीं के छात्रों को दूसरी पाली में आना है। विद्यार्थी और शिक्षक को चेहरे को ढक कर रखना होगा। इसके अलावा सीटिंग प्लान भी छह फीट पर तय है। डीआईओएस ने रविवार को आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर, राजकीय हाई स्त्रत्त्स्कूल देहरी गुर्जर, राजकीय हाई स्कूल झुंडी माफी, राजकीय हाई स्कूल याकूबपुर, दयानंद इंटर कॉलेज सैदनगली, राजकीय इंटर कॉलेज उझारी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर, किसान इंटर कॉलेज ताहरपुर आदि का निरीक्षण किया। एम जाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed