फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   saroj best farmer

सबसे ज्यादा गेहूं उगाकर सरोज देवी रहीं अव्वल

Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
saroj best farmer
wheat
धनौरा ब्लाक क्षेत्र के गांव शहजादपुर की किसान सरोज देवी ने गेहूं उत्पादन में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रति हेक्टेयर में 66.44 क्विंटल गेहूं का उत्पादन हुआ है। वहीं कपसुआ के किसान संजीव कुमार गेहूं उत्पादन में जिले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने प्रति हेक्टेयर में 66 क्विंटल गेहूं का उत्पादन प्राप्त किया है। फसलों का सर्वाधिक उत्पादन लेने वाले अन्नदाताओं को 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सम्मानित किया जाएगा।  
विज्ञापन


धनौरा ब्लाक के गांव लाडनपुर के किसान मुकेश कुमार पुत्र शिवचरन सिंह ने उड़द की बंपर पैदावर लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एक हेक्टेयर में 13 क्विंटल उड़द का औसत उत्पादन रहा है। वहीं धान उत्पादन में जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी नवनीत कुमार पुत्र राम कुंवर जिले में प्रथम स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन


उनके यहां धान का अधिकतम उत्पादन प्रति हेक्टेयर में 81.40 क्विंटल रहा है। यह सर्वाधिक उत्पादन माना जा रहा है। धान उत्पादन में दूसरे नंबर पर जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव कांकर सराय के किसान इदरीश पुत्र अनीस रहे हैं। इदरीश के यहां प्रति हेक्टेयर में धान का उत्पादन 80 क्विंटल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गजरौला ब्लाक क्षेत्र के गांव बलदाना हीरा के रहने वाले किसान सुरेंद्र सिंह पुत्र होशियार सिंह ने सरसों उत्पादन में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रति हेक्टेयर में 28.48 क्विंटल उत्पादन प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया है। सरसों उत्पादन में दूसरे स्थान पर अफजलपुर लूट के किसान चंद्रशेखर पुत्र केहर सिंह रहे हैं। उन्होंने प्रति हेक्टेयर में 28.40 क्विंटल सरसों का उत्पादन प्राप्त किया है। 

क्राप कटिंग के आधार पर फसलों का औसत उत्पादन निकाला गया है। उक्त किसानों को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed