फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sardar Patel's birth anniversary celebrated as Unity Day

Amroha News: एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's birth anniversary celebrated as Unity Day
अमरोहा। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई और रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई गोष्ठी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने कहा कि सरदार पटेल एक कुशल नेता के साथ एक समाजसेवी भी थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए देश को खंड-खंड करने वाली ताकतों से बचाना है। एडीएम मायाशंकर यादव ने कहा कि सरदार पटेल न होते तो भारत के अखंड राष्ट्र का स्वरूप आज हमारे सामने न होता। परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग एक हैं और एकता की मिसाल कायम किये हुए हैं। बाद में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। अधिकारी-कर्मचारियों व भाजपाइयों ने रन फॉर यूनिटी के तहत कलक्ट्रेट परिसर से जोया रोड तक पैदल मार्च भी किया गया।
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी में दौड़े युवा

अमरोहा। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। खेल विभाग की और से आयोजित हुई इस दौड़ के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। सिख इंटर कॉलेज के मैदान में युवाओं ने एकता की दौड़ लगाई। रन फॉर यूनिटी में दौड़कर एकता का संदेश दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देश कांत त्यागी ने कहा कि सरदार पटेल एक दूरदर्शी नेता थे। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर हाकी प्रशिक्षक फरहत अली, कुश्ती प्रशिक्षक आंचल, डॉ. संजीव कुमार चौहान, एथलेटिक्स कोच रनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा बनाए रखने की ली शपथ

अमरोहा। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां एएसपी राजीव कुमार सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश किया। पुलिस कर्मियों को मेहनत और ईमानदारी से ड्यूटी करने की नसीहत दी। इसके अलावा पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार और सीओ सिटी अरुण कुमार ने अपने कार्यालय में राष्ट्रीय अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article