फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sanjeeb baliyan attack at maya and akhilesh in raily

बुआ-भतीजे ने प्रदेश को लूटा : संजीव बालियान

Mon, 13 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 13 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
sanjeeb baliyan attack at maya and akhilesh in raily
रजबपुर में भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान के समर्थन में पहुंचे केंद्रीय संजीव बालियान का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
 केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने सोमवार को सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि  इनका बस चले तो पूरे उत्तर प्रदेश को बेच, इसकी रजिस्ट्री करा दें। मायावती और सपा को निशाने पर रखते हुए कहा कि बुआ-भतीजे ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। दोनों की सरकार में कुछ नहीं बदलता है, खनन माफिया और शराब माफिया हावी हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में भाजपा 73 में 45 से 50 सीटें जीत रही है। भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है। बाकी सब हवा में उड़ गए हैं। हाथी जंगल भाग गया, दिखाई ही नहीं दे रहा है। इस दौरान उन्होंने जाटों और किसानों के कांबिनेशन के ध्यान में रखते हुए उन्हें जमकर रिझाया।
विज्ञापन


नेहरू स्मारक इंटर कालेज रजबपुर के मैदान पर नौगावां सादात से भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान के समर्थन में जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि प्रथम चरण में भारतीय जनता पार्टी 73 में 45 से 50 सीट जीत रही है। भाजपा और सपा के बीच ही मुकाबला है। बाकी सब लड़ाई से बाहर हैं। रजबपुर की भूमि वीर और क्रांतिकारों की भूमि हैं, किसानों की बातें यहां से होती हैं, जाटों की बातें होती हैं। भारतीय जनता पार्टी दोनों की पार्टी है। सपा किसान विरोधी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव बालियान ने किसानों को साधते हुए कहा कि 13 मार्च को भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही पहली घोषणा किसानों का सारा कर्जा माफ करने की करेंगे। अब तक किसानों से कर्ज पर ब्याज लिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। किसानों को बगैर ब्याज पर कर्जा मुहैया कराया जाएगा।  

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि नौगावां सादात विधानसभा की बंद पड़ी वेव शुगर मिल को चालू कराया जाएगा। इसके लिए चड्ढा ग्रुप से बात की जाएगी। इसे प्रमुखता से लिया जाएगा। सरकार बनते ही सबसे पहले शुगर मिलों से बकाया भुगतान किसानों को दिलाया जाएगा। छह शुगर मिलों पर कई करोड़ का भुगतान बकाया है।

शुगर मिलें किसानों का जो गन्ना खरीदेंगी उसका चौदह दिन में किसानों को भुगतान करना होगा। यदि ऐसा नहीं करती हैं तो सरकार किसानों का भुगतान करेगी। बाद में शुगर मिलों से भुगतान के पैसे की वसूली की जाएगी। भाजपा की सरकार बनते ही गेहूं और धान की बिक्री व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। मंडी स्थापित की जाएंगी। रजबपुर में बैठा किसान अपने उत्पाद को मुंबई में भी बेच सकेगा। 

मायावती ने 26 शुगर मिलों को कौड़ियों के भाव बेचा
अमरोहा। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि मायावती ने 26 शुगर मिलों को कौढ़ियों के भाव बेचने काम किया था। तभी से गन्ना किसान परेशान हैं। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का आरोप है मायावती ने उत्तर प्रदेश में शराब का टेंडर एक ही ग्रुप को दिया था। सपा सरकार ने भी इसी ग्रुप को शराब का टेंडर दिया है। दोनों सरकार में कुछ नहीं बदलता है।  


पैंदा गांव के आरोपियों को बचा रही सपा
अमरोहा। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान बिजनौर के पैंदा गांव में हुए विवाद को  लेकर सफा पर निशाना साधा। बोले वहां का सपा विधायक आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। मुजफ्फरनगर में हुए दंगों में एक ही समुदाय के 6250 लोगों को नामजद किया गया, गांव के गांव उजाड़ दिए गए। पुलिस के आला अफसरों के सामने गोली चलाई गई। वास्तविक आरोपियों को बचा लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed