फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sambhal violence: Jamiat Ulama-e-Hind will give Rs 5 lakh each to the families of those killed

संभल हिंसा: मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख देने की घोषणा, घायलों का इलाज करवाएगा जमीयत उलमा-ए-हिंद

Fri, 29 Nov 2024 08:00 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 08:00 PM IST
सार

संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा जमीयत उलमा-ए-हिंद ने की है। घायलों के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने के साथ ही कानूनी कमेटी का गठन करने की बात कही।

विज्ञापन
Sambhal violence: Jamiat Ulama-e-Hind will give Rs 5 lakh each to the families of those killed
रजबपुर में बैठक करते पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दाैरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा जमीयत उलमा-ए-हिंद ने की है। रजबपुर में आयोजित बैठक में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती घायलों से मुलाकात भी की गई। इसके साथ ही, जमीयत ने एक राहत कमेटी और कानूनी कमेटी का गठन किया है ताकि प्रभावितों को हर संभव मदद मिल सके।
विज्ञापन


मौलाना हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में जमीयत का एक प्रतिनिधिमंडल हिंसा में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए टीएमयू अस्पताल पहुंचा। इस दौरान मौलाना कासमी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घायलों के पांव में बेड़ियां डाली हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान दबाव बनाकर घायलों से बयान बदलवाए जा रहे हैं। बैठक में अमरोहा जामा मस्जिद के मुदर्रिस मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी और मुरादाबाद के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल कल करेगा दाैरा

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के बाद भड़की हिंसा की जांच के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) का 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शनिवार को संभल का दौरा करेगा। सपा राज्य अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शुक्रवार को इस दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल वहां जाकर हिंसा की परिस्थितियों का विवरण एकत्र करेगा और रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को सौंपेगा।

सपा के प्रतिनिधि मंडल में विपक्ष के नेता मता प्रसाद पांडे, विधान परिषद में विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव, सांसद ज़ियाउर्रहमान बारक, हरेंद्र मलिक, रुचि वीर, इक़रा हसन और नीराज मौर्य सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। सपा ने इस दौरे को पहले स्थगित कर दिया था।



दरअसल, पार्टी के नेताओं ने प्रदेश के पुलिस प्रमुख से बात की थी और यह आश्वासन लिया था कि हिंसा की निष्पक्ष जांच की जाएगी। सपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने बिना किसी ठोस आधार के उनके पार्टी कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की। इसके बाद, डीजीपी ने पार्टी को तीन दिन बाद दौरे की अनुमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed