{"_id":"588101f44f1c1be232efe2fb","slug":"samajwadi-party-siting-mla-ashfaq-joined-rld","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने दिया झटका, अशफाक ने पकड़ा रालोद का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने दिया झटका, अशफाक ने पकड़ा रालोद का हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में रालोद सुप्रीमो के साथ पार्टी में शामिल होते विधायक अशफाक अली खां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बदले तेजी से घटनाक्रम के साथ ही नौगावां सादात विधानसभा सीट पर पल-पल रंगत बदलती रही। सीट पर सपा में मचे सियासी घमासान के बीच पहले सीएम अखिलेश यादव ने पूर्व में घोषित प्रत्याशी विधायक अशफाक अली खां का टिकट काटकर मौलाना जावेद आब्दी को टिकट और पार्टी का सिंबल दे दिया।
इससे नाराज अशफाक अली खां ने गुरुवार को ही दिल्ली पहुंचकर रालोद का दामन थाम लिया। उन्होंने दावा किया है कि नौगावां से रालोद ने उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया है। हालांकि रालोद की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
नौगावां विधानसभा सीट पर सपा कार्यकर्ताओं के लिए बुधवार का दिन काफी हैरत भरा रहा। लखनऊ और दिल्ली से आने वाली खबरें उन्हें असमंजस में डाले रहीं। पूरे दिन आशा और निराशा के भाव उनमें तैरते रहे।
विज्ञापन
सीट पर मचे सियासी घमासान के बीच पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौगावां सादात सीट पर पूर्व में घोषित विधायक अशफाक अली खां की टिकट काटकर यहां से मौलाना जावेद आब्दी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। टिकट कटने की जानकारी के बाद लखनऊ में जमे अशफाक अली खां देर शाम दिल्ली पहुंच गए।
वहीं रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह और महासचिव जयंत चौधरी से मुलाकात की। बातचीत के बाद वो रालोद में शामिल हो गए। पार्टी सुप्रीमो ने उन्हें नौगावां सादात से टिकट देने के साथ ही सिंबल भी जारी कर दिया।