फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Safety cover: Two lakh teenagers will get vaccine to protect against corona

सुरक्षा कवच: दो लाख किशोरों को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Safety cover: Two lakh teenagers will get vaccine to protect against corona
अमरोहा। कोरोना से बचाव के लिए अब 15 से 18 साल तक के किशोरों को भी टीका लगेगा। इसके तहत जिले में करीब दो लाख किशोरों को टीका लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किशोरों का खाका जुटाने में लगा है। टीकाकरण के लिए सामान्य बूथों के साथ ही स्कूलों में भी कैंप लगेंगे। इसके लिए 150 टीमें गठित की जा रही हैं। स्लॉट बुकिंग के बाद ही टीकाकरण कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

16 जनवरी से जिले में कोरोना से बचाव का टीकाकरण शुरू किया गया। जून माह से जिले में 18 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ। अनुमानित 22 लाख से अधिक की आबादी वाले जिले में 13,29,369 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। जिले में अभी तक कुल 15,85,181 लोगों को कोवाक्सिन और कोविशील्ड का डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 10,14,714 लोगों को पहला और 5,70, 464 लोगों को दूसरा टीका लगा है। जबकि जिले में 7.65 लाख से अधिक लोग पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका नहीं लगवा सके हैं। लेकिन अब तीन जनवरी के जनपद के 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोरोना बचाव का टीका लगाया जाएगा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका तो देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा कर दी है। फिलहाल सेहत विभाग किशोरों की खाका तैयार करने में जुटा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि जनपद की कुल आबादी के हिसाब से करीब 2 लाख किशोरों को टीका लगाया जाएगा। विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कक्षा दस, ग्यारह और 12वीं क्लास के किशोरों का डाटा मांगा है।
विज्ञापन

स्कूलों में बनेंगे बूथ, 150 टीमों के गठन की तैयारी
अमरोहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि टीकाकरण के लिए स्कूलों में बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब 150 टीमों का गठन किया जा रहा है। यह टीमें एक-एक बच्चे को कोरोना बचाव का टीका लगाएंगी। शिक्षक बच्चों की स्लॉट बुकिंग कराने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 हजार हेल्थ वर्कर्स को लगेगा बूस्टर डोज
अमरोहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य कर्मियों सहित अग्रिम कतार के कोरोना योद्धा और सह-बीमारी वाले 60 साल के बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाए जाने की स्वीकृति दी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में 7643 हेल्थ वर्कर्स और 6295 फ्रंट लाइन वर्कर्स है। जिन्हें 10 जनवरी से अभियान चलाकर बूस्टर डोज लगाई जाएगी। साथ ही बुजुर्गों को डाटा विभाग द्वारा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed