फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ruskus on road on student murder

सड़क पर छात्र का शव रखकर लगाया जाम, हंगामा किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
ruskus on road on student murder
मंडी धनौरा/बछरायूं। बदमाशों की गोली से मारे गए छात्र मोहित का शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्र के शव को पुलिस अपनी कस्टडी में अमरोहा से लेकर आई थी। गांव में काफी संख्या में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। गांव पहुंचे विधायक ने छात्र के परिजनों को सांत्वना दी और उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। दूसरी ओर पिता की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बछरायूं थाने के गांव मोहनपुर में गुरुवार की देर रात छात्र मोहित की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गुरुवार की रात 10 बजे मोहित के शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों को पकड़ने व अन्य मांगों को लेकर नगर की शेरपुर चुुंगी पर जाम लगा दिया था। तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खोला गया। ग्रामीणों के अनुरोध पर रात को ही पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा में उसके शव को गांव लाया गया। थाना धनौरा व बछरायूं का फोर्स गांव में मौजूद था। पुलिस की सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव पहुंचे विधायक राजीव तरारा ने मोहित के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर शीघ्र अमल कराया जाएगा। वही गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद पिता चंद्रपाल की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी पुलिस को जाम खुलवाने में
मंडी धनौरा। मोहित के शव को सड़क पर रख कर लगाए गए जाम को खुलवाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। गुस्साए ग्रामीण किसी भी अधिकारी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। पुलिस कप्तान स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंच गए थे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद मध्य रात्रि के बाद डेढ़ बजे जाम खोला गया। ग्रामीणों को समझाने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, एसडीएम विवेक यादव, सीओ मोनिका यादव, तहसीलदार राकेश कुमार मय पुलिस बल के मौजूद थे। उग्र ग्रामीणों से निपटने के लिए रात को ही वज्र वाहन के अलावा थाना धनौरा व बछरायूं के अलावा, गजरौला व रजबपुर थाने का पुलिस बल भी मंगा लिया गया था। एक बजे तक ग्रामीण किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। पुलिस अधिकारी बलपूर्वक जाम हटवाने के विकल्प पर विचार करने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए ग्रामीणों के तेवर ढीले पड़ गए। उन्होंने एसपी के समक्ष अपनी मांगें रखी। एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर डेढ़ बजे रात को जाम खोला गया। पुलिस मोहित के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मंडी धनौरा। मोहित के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने वाले 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ कस्बा चौकी इंचार्ज की ओर से मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम मोहनपुर के ग्रामीणों ने मोहित के शव को रखकर जाम लगा दिया। इससे जनमानस को भारी परेशानी हुई। उन्होंने जाम लगाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक और ग्रामीण की पीठ पर छर्रे लगे
मंडी धनौरा। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में गांव मोहनपुर का एक अन्य वाशिंदा घायल हुआ है। ग्रामीण महीपाल को गजरौला के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर भर्ती कराया गया है। महीपाल का कहना है कि वह गुरुवार की रात लगभग नौ बजे अपने खेत पर सिंचाई करने गया था। इसी दौरान बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक छर्रा उसकी कमर पर लगा है। गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महीपाल को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed