{"_id":"67a3c1fe303f4f45a1036bcf","slug":"rukmani-cricket-academy-moradabad-beat-jr-aligarh-by-55-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-133759-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद ने जेआर अलीगढ़ को 55 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद ने जेआर अलीगढ़ को 55 रनों से हराया
Thu, 06 Feb 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी देते अतिथि। स्रोत आयोजक
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को जेआर क्रिकेट क्लब अलीगढ़ और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 55 रनों से जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे टूर्नामेंट में जेआर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट पर 272 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट क्लब की ओर से आर्यन ने 78 और शिवांग ने 51 रनों का योगदान दिया। जेआर क्रिकेट क्लब अलीगढ़ की ओर से देव कश्यप ने पांच और अनुभव ने दो विकेट झटके।
जवाब में खेलने उतरी जेआर क्रिकेट क्लब अलीगढ़ ने 28.1 ओवर में 217 रनों पर ऑलआउट हो गई। जेआर क्रिकेट क्लब की ओर से सिद्धार्थ ने 83 और अनुभव ने 50 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी क्रिकेट क्लब के अक्षु बाजवा ने चार और कार्तिक और शिवम 2-2 दो विकेट लिए। मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 55 रनों से जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए आर्यन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर सतेंद्र सिंह, आसिफ खान रहे। जबकि स्कॉरिंग सैंटी गुप्ता ने और कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रुक्मणी क्रिकेट क्लब के कोच मोहम्मद हसीन उर्फ बादशाह, रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, मोहम्मद नूर, बॉबी पाशा मौजूद रहे।