फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ruckus in the meeting regarding digging of Bagad river

Amroha News: बगद नदी की खोदाई को लेकर बैठक में हंगामा

Sat, 25 May 2024 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in the meeting regarding digging of Bagad river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हसनपुर। बगद नदी की खोदाई को लेकर आयोजित हुई बैठक में प्रधानों ने हंगामा कर दिया। प्रधानों ने कहा कि बगद नदी की खोदाई का कार्य ग्राम पंचायत स्तर से ही कराया जाए। किसी दूसरे तरीके से नहीं कराया जाए।

ब्लॉक सभागार की आयोजित बैठक में खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि हसनपुर तहसील क्षेत्र के हसनपुर ब्लॉक में दस ग्राम पंचायत और गंगेश्वरी ब्लॉक में 22 ग्राम पंचायतों में बगदनदी की खोदाई का कार्य किया जाएगा। कुछ ग्राम पंचायतों में बगदनदी की खोदाई छह से आठ किमी तक है। जहां क्षेत्र ज्यादा हैं। वहां खोदाई का कार्य क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत स्तर से भी पूरा कराया जा सकता है। इसी को लेकर ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानों ने कहा कि चाहे जितना भी हो। खोदाई कार्य ग्राम पंचायत स्तर से ही कराया जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान माटीपुरा अरुण कुमार, ग्राम प्रधान पति तरौली प्रमोद नागर, ग्राम प्रधान मंगरौली जसवीर सिंह खड़कवंशी, ग्राम प्रधान जाकिर अली, जगत सिंह, महेश कुमार, सोमपाल सिंह, गोपाल सिंह, इशरत अली, हरिराज सिंह, धर्मपाल सिंह, रिफाकत अली आदि मौजूद रहे। उधर, बीडीओ नीरज कुमार का कहना है कि बैठक में किसी भी प्रकार का हंगामा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed