फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RTE: 840 applications received for the second phase

आरटीई : दूसरे चरण के लिए आए 840 आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
RTE: 840 applications received for the second phase
अमरोहा। आरटीई के तहत बच्चों के निजी स्कूल में दाखिले के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके तहत प्रवेश पाने की चाह में 840 अभिभावकों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। अब आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉटरी के जरिए स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोई भी बच्चा शिक्षा पाने से न चूके, इसके लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम यानी आरटीई के तहत जरूरतमंद परिवारों के बच्चों का प्रवेश सरकार की ओर से निजी स्कूलों में कराया जाता है। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को दी गई है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत होने वाले प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके तहत दो चरणों की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण के लिए कुल 840 अभिभावकों ने निजी स्कूलों में अपने बच्चों के प्रवेश की चाह रखते हुए आवेदन किए हैं। अब बीएसए स्तर से 23 जनवरी तक आवेदनों का सत्यापन व जांच के बाद लॉटरी की प्रक्रिया अपना कर बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

चार चरणों में होंगे आवेदन
प्रवेश पाने के लिए आवेदन चार चरणों में होंगे। दो चरण के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब एक फरवरी से तीसरे चरण के आवेदन शुरू होंगे। जबकि चौथे चरण के लिए मार्च माह में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 474 बच्चों को हुआ स्कूलों का आवंटन
पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया के तहत कुल 763 आवेदन हुए थे। जिसमें जांच के दौरान 144 आवेदन निरस्त हो गए थे और लॉटरी प्रक्रिया में 474 बच्चों का स्कूलों का आवंटन कर दिया गया था। पहले चरण के लिए एक से 19 दिसंबर तथा दूसरे चरण के लिए एक से 19 जनवरी तक आवेदन करने की प्रक्रिया चली थी।

- आरटीई के तहत दूसरे चरण के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। फिलहाल आवेदनों के सत्यापन व जांच का काम चल रहा है। 24 जनवरी को लॉटरी के तहत बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। - डॉ. मोनिका, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article