फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Robbery from a collection agent in broad daylight

कलेक्शन एजेंट से 34 हजार लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Robbery from a collection agent in broad daylight
अमरोहा। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 34 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज कर किया है। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

लूट की यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र की है। बिजनौर जनपद के चांदपुर गोकुल नगर निवासी विपिन कुमार भारत फाइनेंस (इंडसइंड बैंक) चांदपुर शाखा में फील्ड स्टाफ के पद पर तैनात हैं। विपिन कुमार बुधवार को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के कैलबकरी और मिलक कैलबकरी में लोन कलेक्शन करने के लिए गए थे। उन्होंने दोनों गांव से 33947 रुपये कलेक्शन कर बाइक पर सवार होकर चांदपुर के लिए जाने लगे। अभी उनकी बाइक कैलबकरी तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे नहर की तरफ पहुंची थी।
विज्ञापन

तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और करीब 34 हजार रुपये से भरे बैग को लूट लिया। बाद में तमंचा लहराते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद कलेक्शन एजेंट के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। बावजूद इसके पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया है। सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि जो तहरीर पीड़ित ने दी थी उसकी के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed