{"_id":"65ff49b09575e7be11090c05","slug":"roadways-claims-shattered-passengers-helpless-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-116011-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रोडवेज के दावे चकनाचूर, यात्री बे-बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रोडवेज के दावे चकनाचूर, यात्री बे-बस
विज्ञापन
अमरोहा/गजरौला। होली पर लोगों की सुगम यात्रा के रोडवेज के दावे शनिवार को चकनाचूर नजर आए। ठसाठस भरी बसों में यात्रियाें को घुसने के लिए ही काफी मशक्कत करनी पड़ी। अमरोहा में बस स्टैंड, टीपी नगर और गजरौला में चौपला पर इस कदर भीड़ उमड़ी कि कई यात्री बमुश्किल बस में सवार हो सके। जद्दोजहद के बाद ही यात्री बस में सवार हो सके। यही हाल रेलवे स्टेशन पर भी रहा। कई यात्री तो दूसरे साधनों की तलाश में लग गए।
रंगों के त्योहार होली को हर कोई अपनों के बीच मनाना चाहता है। इसलिए दूर दराज के रहने वाले लोग कई दिन पहले ही घरों का रुख कर देते हैं। रविवार की रात होलिका दहन होगा तो सोमवार को सुबह से ही रंगों की बौछार हो जाएगी। इसलिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग घर जाने के लिए निकले। गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस स्टैंड, अतरासी चौराहा, टीपी नगर चौक पर बसों का इंतजार करते रहे। बस आने पर सवार होने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। दिन भर यही सिलसिला जारी रहा। उधर, गजराैला में दिल्ली व अन्य दूर दराज के स्थानों पर जाने के लिए लोग चौपला पर एकत्र हुए। यहां बसों में सवार होने के लिए उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि बमुश्किल लोग बसों में सवार हो सके। कई तो जान जोखिम में डाल बस में सवार हुए। सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।
-- -- --