{"_id":"6a99dfd279f988162309bb9f","slug":"roadways-buses-bound-for-moradabad-will-not-enter-the-city-on-the-4th-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-172120-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चार को मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बसें शहर में नहीं आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चार को मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बसें शहर में नहीं आएंगी
विज्ञापन
अमरोहा। मुरादाबाद में रूट डायवर्जन के चलते चार सितंबर को अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बसों के संचालन में बदलाव किया गया है। बसें मुरादाबाद शहर के भीतर नहीं जाएंगी, बल्कि आरटीओ कार्यालय तक संचालित होंगी। शहर जाने वाले यात्रियों को पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर उतरकर वैकल्पिक साधन से जाना होगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते मुरादाबाद में रूट डायवर्जन किया गया है, जिसका असर अमरोहा से संचालित बसों पर भी पड़ेगा। परिवहन विभाग ने यात्रियों से शुक्रवार को मुरादाबाद की यात्रा रूट डायवर्जन को ध्यान में रखकर करने की अपील की है, ताकि परेशानी से बचा जा सके।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि रूट डायवर्जन संबंधी पत्र मिल गया है। मुरादाबाद जाने वाली बसों के चालक और परिचालकों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। संवाद