फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways buses and small vehicles run in one lane on the highway due to the decrease in the number of kanwariyas

Amroha News: कांवड़ियों की संख्या कम होने पर हाईवे पर एक लेन में चलीं रोडवेज बसें और छोटे वाहन

Mon, 21 Aug 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 21 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses and small vehicles run in one lane on the highway due to the decrease in the number of kanwariyas
अमरोहा। सावन के सातवें सोमवार के चलते कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने पर प्रशासन ने रविवार सुबह से दिल्ली मुरादाबाद हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों के संचालन पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया था। लेकिन, कांवड़ियों की आवाजाही बेहद कम रहने पर यह निर्णय टाल दिया गया। रविवार को पूरे दिन हाईवे की एक लेन पर रोडवेज बस, बाइक व कार आदि वाहन संचालित हुए। तो दूसरी लेन कांवड़ियाें के लिए सुरक्षित रही।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यदि रविवार की देर रात कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ी तो दोनों लेन उनके लिए सुरक्षित कर दी जाएगी। सावन के सातवें में सोमवार पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने वाले शिव भक्त बृजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। सोमवार आज सभी भगवान शंकर को जलाभिषेक करेंगे। शनिवार को अचानक कांवड़ियों की संख्या हाईवे पर बढ़ गई थी। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने रविवार की सुबह छह बजे से सोमवार की दोपहर बारह बजे तक 30 घंटे के लिए हाईवे बंद करने का निर्णय लिया था। यही नहीं लोकल के वाहन हाईवे पर न पहुंच सकें। इसके लिए जोया, डिडौली, रजबपुर, चौधरपुर, अतरासी, गजरौला, बुढनपुर, नारंगपुर, ढकिया, नीलीखेड़ी समेत सभी ओवरब्रिज के नीचे से बनी सर्विस लेन पर बैरियर लगा कर पुलिस मुस्तैद कर दी गई थी। लेकिन, रविवार को अपना निर्णय बदलना पड़ा। इसकी वजह हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या काफी कम रहना रही। दोपहर तक प्रशासन कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने का इंतजार करता रहा, लेकिन दो तीन जत्थे ही हाईवे से गुजरे। ऐसे में अधिकारियों ने हाईवे की एक लेन पर वाहनों का संचालन सुचारू रखा। एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक कम ही शिवभक्त गुजरे। ऐसे में एक लेन से बाइक, कार, रोडवेज बस व आवश्यक वस्तुओं के वाहन गुजारे गए। जबकि, ट्रक, कैंटर समेत भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। बताया कि यदि रविवार रात कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है तो दोनों लेन पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed