फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways bus started from Amroha depot to Noida Pari Chowk

Amroha News: अमरोहा डिपो से नोएडा परी चौक के लिए रोडवेज बस शुरू

Fri, 20 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 20 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus started from Amroha depot to Noida Pari Chowk
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

अमरोहा से नोएडा जाने वाली यात्रियों के लिए खुशखबरी है। शुक्रवार से रोजाना सुबह सात बजे अमरोहा डिपो से नोएडा परी चौक के लिए सीधे बस मिलेगी। बृहस्पतिवार को विधायक राजीव तरारा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से नोएडा में नौकरी करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। अमरोहा से नोएडा परी चौक तक बस 17 स्टॉपेज पर रुकेगी, जबकि परी चौक तक का किराया 265 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 95 बसें निगम की हैं। इनमें 19 अनुबंधित हैं। जल्द ही 20 नई बसें मिलने की उम्मीद हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते दो सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने अमरोहा डिपो से जल्द ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस का संचालन शुरू किया है। अमरोहा डिपो से रोजाना सुबह सात बजे बस चलेगी और करीब दस बजे तक पहुंचेगी। इस दौरान एआरएम अनिल कुमार और नाजिर हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

यह रहेगा किराया
परिवहन निगम की ओर से अमरोहा से जोया तक का किराया 11 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अतरासी का 27 रुपये, रजबपुर का 32 रुपये, गजरौला का 49 रुपये, ब्रजघाट का 72 रुपये, गढ़ मुक्तेश्वर का 93 रुपये, बक्सर का 105 रुपये, सिंभावली का 108 रुपये, कुचेसर का 118 रुपये, बाबूगढ़ का 128 रुपये, हापुड़ का 139 रुपये, पिलखुवा का 155 रुपये, डसना का 194 रुपये, लाल कुआं का 204 रुपये, विजयनगर का 210 रुपये, नोएडा सेक्टर 62 का 216 रुपये, नोएडा बस स्टेशन का 229 रुपये और नोएडा परी चौक का 265 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed