फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways bus drivers did not stop the buses.

Amroha News: रोडवेज बस चालकों ने नहीं रोकीं बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus drivers did not stop the buses.
जोया। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था के बावजूद बस संचालन में मनमानी के आरोप लग रहे हैं। जोया बस स्टेशन पर मेरठ से मुरादाबाद जा रही सोहराब गेट डिपो की बस चालक-परिचालक ने नहीं रोकी। इस पर यात्री ने विरोध किया तो दोनों से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

यात्री का आरोप है कि चालक-परिचालक खाली बस दौड़ाकर मुख्यमंत्री के निशुल्क यात्रा के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने पर चालक-परिचालक ने कहा कि वे अपनी मर्जी से काम करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहनें घंटों बसों का इंतजार करती हैं, जबकि कुछ बसें उन्हें बिना बैठाए निकल जाती हैं। आरोप है कि निशुल्क यात्रा से बचने के लिए कुछ चालक-परिचालक बसें खाली दौड़ा रहे हैं और सवारियों को निजी वाहनों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा की थी। ऐसे में बसों के नहीं रुकने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम और परिवहन निगम के अधिकारियों से मामले की जांच कर लापरवाह चालक-परिचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि अमरोहा डिपो से संचालित बसों में भीड़ रही है। खाली बस चलाने का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
....
यात्री बोले...
अपनी पत्नी के साथ ससुराल जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। बस आती दिखाई दी तो उन्होंने हाथ देकर रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। उनका कहना है कि बस में जगह भी खाली थी। रोडवेज बस के नहीं रुकने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

-रूपेंद्र, फराशपुरा
......
मेरठ डिपो की रोडवेज बस को हाथ देकर रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। उनका कहना है कि बस में सवारियां भी बहुत कम थीं। यदि बस रुकती तो वह भी उसमें सवार हो जातीं। रोडवेज बस के नहीं रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-बीरो देवी, डिडौली
........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed