फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   road crashed kanwad yatra started

बदहाल सड़कों पर पथरीली रहेगी कांवड़ियों की डगर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
road crashed kanwad yatra started
अमरोहा। फाल्गुन कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। शिवभक्तों का हरिद्वार से कांवड़ और गंगा जल लाने के लिए जाने का सिलसिला शुरू होने लगा है। आज से नौवें दिन महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक किया जाएगा। लेकिन इस बार कांवड़ियों की डगर पथरीली बनी हुई है। जिले की कई सड़कों की स्थिति बदहाल है। जिसके चलते कांवड़ियों को पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

फाल्गुन कांवड़ यात्रा में लोगों की आस्था अधिक है। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस दिन जिलेभर के 62 मंदिर और शिवालयों पर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि से पहले तीन दिनों में शिवभक्तों की आस्था का सैलाब सड़कों पर उमड़ेगा। बाबा भोलेनाथ के भक्त गोमुख, नीलकंठ, ऋषिकेश और हरिद्वार से गंगाजल लेकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अपने गतंव्य की ओर बढ़ेंगे। जनपद में शिवभक्त कांवड़ियों की डगर आसान नहीं है। नगर से देहात तक तमाम सड़कें बदहाल पड़ीं हैं। हरिद्वार से आने वाले शिभक्त बिजनौर से जिले के लिए प्रस्थान करेंगे, लेकिन धनौरा मार्ग जगह-जगह उधड़ा पड़ा है। जबकि गजरौला से हसनपुर मार्ग पूरी तर क्षतिग्रस्त है। सड़क पूरी तरह टूटी पड़ी है। सड़कों पर गड्ढे हो गए है और कंकड़ पड़े हैं। जबकि बिजनौर से अमरोहा आने के लिए सबमार्ग पर कंकड़ ही कंकड़ पड़े है। ऐसे में शिवभक्तों के लिए यह डगर पथरीली रहेगी। कंधे पर कांवड़ लेकर पैदल चलने वाले शिभक्तों को दिक्कतें होंगी, लेकिन जिम्मेदार अफसर शाही चुप्पी साधकर बैठे हैं।
विज्ञापन

आस्था के आगे कंकड़ भी फूल बन जाते हैं...
अमरोहा। प्राचीन बाबा गंगानाथ मंदिर के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि जिस राह से कांवड़िये गुजर जाए, उस राह के कंकड़ भी उनके लिए फूल बन जाते हैं। लेकिन प्रशासनिक मशीनरी की मानसिकता का यह आलम है कि बदहाल मार्गों की दशा सुधारने के लिए शिवरात्री का आगाज होने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाए गए। कांवड़ यात्रा एक आस्था है। यहां पथरीले और कंकड़ भरे मार्ग भी भक्तों के लिए फूल बनकर राह को आसान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लाखों भक्त अमरोहा से गुजरेंगे
अमरोहा। फाल्गुन कांवड़यात्रा पर अमरोहा के अलावा मुरादाबाद, संभल, चंदौसी, बहजोई, बरेली, रामपुर, समेत कई जिलों के लाखों कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर अमरोहा होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed