फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rld, jayant chaudhary,amroha

जयंत चौधरी होंगे यूपी में रालोद का चेहरा

Mon, 26 Sep 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 26 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
rld, jayant chaudhary,amroha
अमरोहा के रजबपुर में व्यवस्था परिवर्तन रैली को संबोधित करते चौ. अजित सिंह। - फोटो : amar ujala
रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जयंत चौधरी पार्टी का चेहरा होंगे। उनकी अगुवाई में पार्टी चुनाव लड़ेगी। पार्टी को विधानसभा चुनाव में जीत मिली तो जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश केे मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


रजबपुर में व्यवस्था परिवर्तन की रैली को संबोधित करने के बाद चौधरी अजित सिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए। तबीयत खराब होने के बाद भी काफी कुछ बोले। कहा कि पार्टी प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, यह तय किया जा रहा है।
विज्ञापन


जयंत चौधरी ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहेंगे। उन्होंने पत्रकारों के जवाब पर कहा सपा और भाजपा से गठबंधन के मामले पर कभी कोई बात नहीं हुई है। पूर्व में सपा और कांग्रेस का समर्थन चुनाव में भाजपा को हराने को लेकर की गई थी। उन्होंने महागठन के मुद्दे पर कहा कि रालोद छोटे दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलने वाली पार्टियों से एक मंच पर आने की अपील की जा रही है। जदयू से भी वार्ता हो रही है। आगर ये पार्टियां आगे आती हैं तो हम उन्हें एक मंच देंगे।

पीछे छूटा हरित प्रदेश और वेस्ट यूपी में बेंच का मुद्दा!
अमरोहा। रजबपुर में आयोजित रालोद की व्यवस्था परिवर्तन रैली में मंच से नेताओं ने चौधरी चरण सिंह का नाम लेकर किसानों के दर्द को तो कुरेदा, लेकिन अपने पुराने एजेंडे वेस्ट यूपी में  हाईकोर्ट बेंच की स्थापना और पृथक हरित प्रदेश को लेकर कोई बात नहीं की। चौधरी चरण  सिंह के कार्यों की याद दिलाकर किसानों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की गई। बुर्जुर्गों के उनके साथ नाते की याद दिलाकर युवाओं से चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी हाथ मजबूत करने की अपील की गई।  

आजम प्रधानमंत्री बने तो कहां जाएगा देश
अमरोहा। पत्रकारों ने वार्ता के दौरान आजम खां की ओर से बार बार खुद को खुद को प्रधानमंत्री बनाए जाने बात कहने के बारे में जब अजित सिंह से पूछा तो उन्होंने हसते हुए कहा कि वे प्रधान मंत्री बने तो देश में विदेश नीति कहां रह जाएगी। वो प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो देश ही कहां रह जायेगा।

आजम खां तो मुलायम के..‘खास’ हैं
अमरोहा(ब्यूरो)। रालोद के अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अनीस कुरैशी की जनसभा के दौरान जुबान बहक गई। वे अपने पर नियंत्रण नहीं रख सके। नगर विकास मंत्री आजम खां को जमकर अपशब्द कहने से नहीं चूके। उन पर अपमानजनक टिप्पणी की। अनीस कुरैशी द्वारा आजम खां पर की गई टिप्पणी चर्चा का विषय रहीं। 

 उन्होंने यहां तक कह दिया कि कैबिनेट मंत्री तो सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के ‘खास’ आदमी हैं। वहीं रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डा. केंद्र सरकार के एक मंत्री पर दिल्ली में कोठा चलाने का आरोप भी लगाया।


चौधरी अजित सिंह ने पत्रकारों के द्वारा पूूछे गए प्रश्न के जवाब पर कहा कि कश्मीर के हालात खराब हैं। केंद्र सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। यह सब प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर की वजह से हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं युद्ध का पक्षधर नहीं हैं। किसी भी कीमत पर युद्ध नहीं होना चाहिए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed