फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Review of the communicable disease control campaign; instructions issued to intensify sanitation efforts in villages.

Amroha News: संचारी रोग अभियान की समीक्षा, गांवों में सफाई तेज करने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Review of the communicable disease control campaign; instructions issued to intensify sanitation efforts in villages.
अमरोहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के विवेकानंद सभागार में सोमवार को जूम के माध्यम से अंतर विभागीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था तेज करने और जलभराव खत्म कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पंचायतीराज विभाग के कार्य पर असंतोष जताते हुए अभियान में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद ने बताया कि शासन से प्राप्त फीडबैक के आधार पर कमजोर बिंदुओं की समीक्षा कर उनमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना की होगी सीएचसीवार समीक्षा
अमरोहा। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को प्रोत्साहन राशि समय पर उपलब्ध कराने के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सीएचसीवार समीक्षा की जाएगी। योजना के तहत शहरी क्षेत्र की प्रसूताओं को एक हजार और ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूताओं को 1,400 रुपये दिए जाते हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को भुगतान में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की समीक्षा
अमरोहा। सीएचसी प्रभारी डॉ. उमर फारुख ने बताया कि मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की समीक्षा बैठक होगी। इसमें टीकाकरण और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed