फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Revenue team which came to remove encroachment was misbehaved with, two accused arrested

Amroha News: अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम से की अभद्रता, दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Revenue team which came to remove encroachment was misbehaved with, two accused arrested
अमरोहा। हाईवे स्थित राजाजी ढाबा के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची राजस्व विभाग की टीम के साथ एसडीएम की माैजूदगी में अभद्रता की गई।आरोप है कि ढाबा संचालक व कर्मचारियों ने धक्कामुक्की भी की। बाद में पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जे को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। वहीं, लेखपाल की तहरीर पर ढाबा संचालक समेत दो के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर कुछ दिनों पहले राजाजी ढाबा खुला है। ढाबे की जमीन को लेकर पहले भी विवाद सामने आया था। मुरादाबाद निवासी व्यक्ति ने ढाबा संचालक जितेंद्र कुमार और उसके भाई पर गलत तरह से जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर जिम्मेदार अफसरों से शिकायत की थी। बाद में आपसी बातचीत के बाद विवाद निपट गया था।
विज्ञापन

शनिवार को ढाबा संचालक हाईवे किनारे बाउंड्रीवार का निर्माण करा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की थी। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। उन्होंने रविवार को ढाबे के सामने धरना देने की भी चेतावनी दी थी। इस पर ढाबा संचालक ने निर्माण कार्य बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने एसडीएम सदर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। रविवार को एसडीएम सदर सुधीर कुमार सिंह, तहसीलदार हेमंत गुप्ता, नायब तहसीलदार योगेश कुमार, हल्का लेखपाल जितेंद्र शर्मा व अन्य राजस्वकर्मियों के साथ ढाबे पर पहुंच गए। जांच के बाद उन्होंने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। ध्वस्तीकरण की जानकारी मिलते ही कार्रवाई रोकने के लिए हरियाणा निवासी ढाबा संचालक जितेंद्र कुमार व हरियाणा के जींद निवासी कर्मचारी सतविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए और विरोध जताना शुरू कर दिया। दोनों ने राजस्व विभाग की टीम के साथ अभद्रता की। अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके पर पुलिस बल को बुलाकर जेसीबी से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करवा दिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ढाबा संचालक व कर्मचारी को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed