फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Retired inspectors daughter in law died after being shot

Amroha: रिटायर्ड दरोगा की पुत्रवधू की गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Nov 2022 08:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Nov 2022 08:54 PM IST
सार

ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव में हुई। यहां रहने वाले ओम प्रकाश सिंह यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं। उनकी पुत्रवधू की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Retired inspectors daughter in law died after being shot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस के रिटायर्ड की पुत्रवधू की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल पर 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है।

विज्ञापन


ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव में हुई। यहां रहने वाले ओम प्रकाश सिंह यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं। उनके बेटे ललित उर्फ मोंटी की शादी तीन साल पहले देहात थानाक्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी गजेंद्र सिंह की बेटी सिंपल (30) के साथ हुई थी। सिंपल के पास एक साल की बेटी है। ललित उर्फ मोंटी जमशेदपुर में बैंक में नौकरी करते हैं। नौकरी के चलते वह वहीं रहते हैं। जबकि रिटायर्ड दरोगा ससुर ओमप्रकाश सिंह और सास राजबाला देवी घर पर ही रहते हैं। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, सिंपल पिछले कुछ दिन से अपने मायके में थी। सोमवार को वह अपने ससुर ओमप्रकाश के साथ अपनी ससुराल आई थी। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे ओमप्रकाश पड़ोस के गांव का खेड़का गए हुए थे, जबकि सास राजबाला घर पर ही मौजूद थीं। तभी अपने ही बेडरूम में सिंपल की गोली लगने से मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोली सिंपल सिर में लगी है। उसका शव बेड पर लहूलुहान हालत में पड़ा। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। सिंपल की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा कर आक्रोशित मायके वालों को शांत किया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया सिंपल ने कपनटी से सटाकर खुद को गोली मारी है। उसके पास तमंचा कहा से आया, उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। मायके वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed