{"_id":"65946abe4a54ab5fa90a6dd6","slug":"report-filed-against-five-including-father-and-son-for-shooting-teacher-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-11461-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षक को गोली मारने में पिता-पुत्र सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षक को गोली मारने में पिता-पुत्र सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गजरौला। शिक्षक नरेंद्र सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि आरोपी उनसे रंजिश रखते थे और जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सोमवार की सुबह मंडी समिति में अतरपुरा निवासी 48 वर्षीय शिक्षक नरेंद्र सिंह पुत्र छत्तर सिंह को चादर ओढ़कर आए दो बदमाशों ने पेट में गोली मार कर घायल कर दिया था। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए थे। शिक्षक को सीएचसी से मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। वह मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बदमाशों की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई थी। हालांकि, फुटेज में उनके चेहरे चादर से ढके नजर आए रहे थे। अब शिक्षक के चचेरे भाई नागेंद्र पुत्र राजवीर सिंह ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एफआईआर के मुताबिक सोमवार की सुबह आठ बजे नरेंद्र घर से सब्जी लेने के लिए निकले। उनको सुबह नौ बजकर चार मिनट पर किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनके भाई नरेंद्र सिंह को गोली मार दी गई है। घायल भाई को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उनको रेफर कर दिया गया। बताया कि रास्ते में ले जाते हुए नरेंद्र ने बताया कि रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर निवासी संजीव उसके भाई महावीर सिंह, संजीव के बेटे अमन, महावीर के बेटे दीपांशु और रजबपुर थाना क्षेत्र के ही रामनगर गांव निवासी अजय गोपाल ने गोली मारी है।
विज्ञापन
बताया कि आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते थे। नागेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।