फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against eight people including five named in car vandalism case

Amroha News: कार में तोड़फोड़ में पांच नामजद समेत आठ पर रिपाेर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Report filed against eight people including five named in car vandalism case
गजरौला। नगर में खरीदारी करने आए युवकों की कार में तोड़फोड़ करने में पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैै। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

एफआईआर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी सचिन कुमार ने दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक वह बीते बुधवार को कार लेकर नगर में खरीदारी करने आए थे। एक मॉल के निकट उनकी कार बाइक से छू गई थी। जिस पर बाइक सवार युवकों ने गाली गलौज करते हुए कार में तोड़फोड़ की थी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। एक आरोपी हेमंत निवासी सलेमपुर गौसाईं को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन






थाने के सामने आ गया था अहरौला तेजवन का परिवार
गजरौला। कार में तोड़फोड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार रात संभावित स्थानों पर दबिश दी। इस बीच एक ही आरोपी पुलिस के हाथ लगा। उधर शुक्रवार शाम अहराैला तेजवन गांव का एक परिवार सामान लादकर थाने के सामने आ गया था। उसने पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। उसके साथ बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता भी थे। उनका आरोप था कि तोड़ फोड़ के आरोपियों के चक्कर में पुलिस ने गलत दबिश दी। जिसका इस मामले सेे कोई लेना देना नहीं है, उसके घर भी पुलिसकर्मी पहुंचे और रात में परिजनों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने उनको समझाकर और संबंधित के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed