फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   relif camp prepered in dhanora and hasanpur

बाढ़ से बचाव: धनौरा में नौ और हसनपुर में पांच राहत कैंप तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
relif camp prepered in dhanora and hasanpur
अमरोहा। जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने कहा कि बाढ़ बचाव की तैयारी पूरी कर ले। विभागों के अफसर पूरी तरह सतर्क रहे। ताकि बचाव के कोशिश को अमल में ला सके। क्योंकि लोगों की जीवन प्राथमिकता में है। किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धनौरा में नौ और हसनपुर में पांच राहत कैंपों को सक्रिय कर दें, ताकि जरूरत के दौरान असुविधा नहीं आए।
विज्ञापन

वह शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ बचाव राहत के बारे में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसडीएम अपने क्षेत्र के राहत कैंप में साफ सफाई, पानी और प्रकाश की व्यवस्था को पूरा कर लें। राहत कैंप में आपातकालीन व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए तैयारियों को परख लें। डीपीआरओ से कहा कि पीने के पानी के इंतजाम को पूरा कर लिया जाए। डीएसओ से कहा कि खाद्यान्न और केरोसीन के लिए दुकानों का चिन्हीकरण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि पशुओं के जगह को चिन्हित कर लें। पशुओं के भूसा चारा और टीकाकरण की व्यवस्था की जाए। कहा कि एसडीएम अपने क्षेत्र के नाविकों का ब्योरा रख लें ताकि जरूरत के दौरान उनका सहयोग लिया जाए। एएसपी से कहा कि बाढ़ चौकी स्थापित कर दें। पुलिस वालों के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दें। बाढ़ खंड द्वारा चालू किए गए कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दें। सीएमओ से कहा कि संक्रमण रोधी दवा के छिड़काव की व्यवस्था कर लें। मेडिकल टीम का गठन कर लें एंबुलेंस की तैनाती रखें। इस दौरान सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम मांगेराम चौहान, एसडीएम विजय शंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed