फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relief: 152 sample reports negative, two infected discharges

राहत: 152 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, दो संक्रमित डिस्चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Relief: 152 sample reports negative, two infected discharges
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग के लिए बुधवार राहत भरा रहा। लखनऊ से 152 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। वहीं दो संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आए। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 43 रह गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामरी की रोकथाम के लिए बुधवार तक 4658 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 4363 सैंपलों की रिपोर्ट भी आ चुकी है। 4249 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कुल 123 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को पीजीआई लखनऊ से 152 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। निगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी 295 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। एक्टिव चल रहे 43 मरीजों में से 40 का इलाज वैंक्टेश्वर के वैंक्टेश्वर हास्पिटल में चल रहा है। तीन मरीज मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती है। बुधवार को दो मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed