फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relationship broke two months before marriage

शादी से दो महीने पहले तोड़ा रिश्ता, पिता-पुत्र समेत पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

दहेज के लिए मंगेतर और उसके परिजनों ने शादी से दो महीने पहले ही रिश्ता तोड़ दिया।युवती के पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।पीड़ित किसान ने आरोपियों पर 13 लाख रुपये मांग पूरी करने के नाम पर ठगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Relationship broke two months before marriage

विस्तार

दहेज के लिए मंगेतर और उसके परिजनों ने शादी से दो महीने पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। दहेज में दो कार, स्कूटी और मंगेतर की बहन-बहनोइयों के लिए सोने की चैन की मांग की। कार्रवाई करने पर मारपीट की। युवती के पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ये मामला रजबपुर थानाक्षेत्र से जुड़ा है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता रजबपुर थाना क्षेत्र के यकबगड़ी निवासी शमशाद के साथ तय किया था। दोनों परिवारों के बीच 6 महीने पूर्व मंगनी की रस्म अदायगी की गई। जबकि शादी के लिए 6 नवंबर 2020 की तारीख तय हुई थी।
विज्ञापन

युवती के पिता का आरोप है कि 15 दिन से लड़के पक्ष के लोग शादी के लिए इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि शमशाद का प्राइवेट कंपनी में प्रमोशन हो गया है। इसलिए वह शादी दूसरी जगह से करेंगे। अगर तुम्हें शादी करनी है तो टॉप मॉडल की दो कार, छोटे बेटे के लिए स्कूटी और चार दामादों व बेटियों के लिए सोने की चैन देनी होगी। युवती के पिता ने इसका विरोध किया तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 25 सितंबर की रात युवती के पिता अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। तभी बेटी का मंगेतर अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और परिवार को बंधक बना लिया। मारपीट की रिश्ता खत्म कर नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने आरोपियों पर 13 लाख रुपये मांग पूरी करने के नाम पर ठगने का आरोप लगाया है।

लिहाजा मामले की शिकायत डिडौली कोतवाली में की गई। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि मामले में मंगेतर शमशाद, उसके पिता शौकीन, मुस्तकीम, दिलशाद, इम्तियाज उर्फ छोटू और भूरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed