फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   refused to refund the money for toilet swach bharat abhiyan

शौचालय के लिए आई धनराशि लौटाने से इंकार

Thu, 04 Jan 2018 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ढबारसी/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/ढबारसी/अमरोहा।  Updated Thu, 04 Jan 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
refused to refund the money for toilet swach bharat abhiyan
शौचालय
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय बनाने के लिए लाभार्थियों के खाते में आई रकम को प्रथमा बैंक कर्मचारियों ने खेल कर उनके ऋण खाते में जमा कर दिया। मामला पंचायतराज मंत्री तक पहुंचा तो विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। डीपीआरओ ने बैंक मैनेजर से बात कर पैसा वापस करने की वकालत की तो प्रबंधक ने दोनों ग्रामीणों की रकम खाते में वापस भेजने की बात कह पल्ला झाड़ लिया लेकिन बुधवार को लाभार्थी पैसा लेने पहुंचे तो मैनेजर ने पैसा न मिलने का हवाला देकर जाने को कह दिया। 
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव शौचालय बनवाए जा रहे हैं। शौचालय निर्माण के लिए धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है। हरेक पात्र को दो किस्तों में 12 हजार की धनराशि दी जा रही है जिसमें ढबारसी ग्राम पंचायत निवासी राजवीर और विमला के खाते में भी शौचालय निर्माण की रकम भेजी गई लेकिन बैंक अधिकारी व कर्मचारियों ने इसमें खेल कर दिया। बिना पूछे ही शौचालय निर्माण के लिए आई रकम को उनके ऋण खाते में जमा कर दिया। मामला प्रदेश के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने डीपीआरओ को तत्काल बैंक कर्मचारियों से बात कर लाभार्थियों का पैसा लौटाने के निर्देश दिए लेकिन बैंक प्रबंधक ने रकम लौटाने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed