फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Recruitment will be done on the vacant posts of Panchayat Assistants in the district

Amroha News: जिले में पंचायत सहायकों व डाटा एंट्री ऑपरेटरों के रिक्त पदों पर होंगी भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Recruitment will be done on the vacant posts of Panchayat Assistants in the district
अमरोहा। जिले की पंचायतों में खाली चल रहे पंचायत सहायकों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। जून माह में ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शासन से आदेश मिलने के बाद अधिकारियों ने भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले की 58 पंचायतों में पंचायत सहायकों एवं 17 पंचायतों में एकाउंटेंट कम डाटा एंटी ऑपरेटर के पद खाली होने से पंचायत के कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते पंचायत सहायकों के स्तर के काम भी अधूरे पड़े हुए थे। लेकिन अब शासन ने खाली पड़े इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। जिसके लिए अधिकारियों ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने बताया कि जून माह में ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-----

यहां खाली हैं पंचायत सहायकों के पद
जोया ब्लॉक के भटपुरा माफी, चोटीपुरा, देवीपुरा घनानंगला, धनौरी अहीर, फरीदपुर, नसीरपुर, फत्तेहपुर माफी, मंझौली, मुबारकपुर नूरी, पीपली कला, रजबपुर, सलीमपुर मजरा अतरासी, सरकड़ी अजीज, सिरसा मनिहार। अमरोहा ब्लॉक के शाहिदपुर सिरसा जट, सुल्तानपुर जहूरहसन, बीबड़ा कला, हाजरपुर, कौराल, लोदीपुर बामझरा, मखदूमपुर, मउमयचक, मोहनपुर शुमाली, नौगांवा तगा, नाजरपुर कला, पापड़ी। धनौरा ब्लॉक के फौलादपुर, मलकपुर भूड़, मोहनपुर, नबाबपुर भूड़, पपसरा बांगर। गजरौला ब्लॉक की पंचायत छीतरा, डगरपुरी, फतेहपुर शुमाली, होशंगपुर गुर्जर, रहमापुर माफी, शाहपुर उर्फ साहबपुर, बजीरपुर उर्फ आगापुर वसी, सहसोली। गंगेश्वरी ब्लॉक में भावली, चंदनपुर खादर, फतेहपुर खादर, खेलियापट्टी, पौरारा। हसनपुर ब्लॉक के औसामाफी, बहांपुर, बेगपुर मुंडा, बृह्माबाद, फैय्याजनगर, हुसैनपुर, जीहल, करनपुर माफी, मकनपुर शुमाली, मंगरौली, पीपली दाउद, पूठी, तुगलकाबाद, उधनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यहां खाली हैं पंचायत सहायक/ एकांटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद
जोया ब्लॉक के सलेमपुर नवादा, अटेरना, हसनपुर कला। अमरोहा ब्लॉक के लतीफपुर, भेड़ा भरतपुर, अलीपुर कला, खालकपुर कला। धनौरा ब्लॉक के कौराला, आजमपुर, अम्हेड़ा। गजरौला ब्लॉक के अफजलपुर लूट, अहरौला तेजवन। गंगेश्वरी ब्लॉक के सूबरा, तलाबड़ा, बीझलपुर, ढकिया खादर। हसनपुर ब्लॉक की पंचायत गारवपुर उर्फ रूस्तमपुर।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed