फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Real brothers beaten up for refusing to take bath in Barha

बरहा में नहाने से मना करने पर सगे भाइयों को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Real brothers beaten up for refusing to take bath in Barha
खेत पर बच्चों को बरहा में नहाने से मना करने पर उनके परिजनों ने सगे भाइयों को लाठी-डंडों से पीट दिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। घटना में पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जमनाखास गांव में सगे भाई राहुल और कलुवा शुक्रवार को खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव के रहने वाले दूसरे वर्ग के परिवार के बच्चे यहां बरहा में नहाने लगे। बच्चों की उछलकूद के दौरान कई बार पानी का बहाव कट गया। लिहाजा दोनों भाइयों ने बच्चों को डांट कर भगा दिया। बच्चों ने इसकी शिकायत घर पहुंचकर परिजनों से की। इससे नाराज पिता और उनके दो बेटे खेत पर पहुंच गए और दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप है। नजदी के खेत पर काम कर रहे लोगों ने विवाद शांत कराया। जबकि घायल भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि मामले में अलाउद्दीन, सलमान और फरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed