फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rashtriya swayam sevak sangh path sanchalan today in amroha

आरएसएस का पथ संचलन आज, शहर में गुजरेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
rashtriya swayam sevak sangh path sanchalan today in amroha
अमरोहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 23 फरवरी रविवार को है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के विभिन्न इलाकों के स्वयंसेवक शामिल होंगे। पथ संचलन शहर के मिनी स्टेडियम से शुरू होगा जो शहर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरेगा। प्रांत प्रचारक धनीराम बौद्धिक सत्र को संबोधित करेंगे। भाजपा के नेताओं के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन

आरएसएस का संकल्प पथ संचलन में प्रांत प्रचारक धनीराम बौद्धिक को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए शहर के मिनी स्टेडियम में तैयारी कर ली गई है। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। ध्वजारोहण के बाद प्रार्थना होनी है। इसके बाद व्यायाम, आसन और योग भी करेंगे। ओमकार ध्वनि के बाद परिचय सत्र शुरू होगा। इसके बाद एकल गीत वंदे मात्रम का गायन करना है। प्रांत प्रचारक धनीराम 30 मिनट तक बौद्धिक देंगे। कार्यक्रम में राजेश, विभाग कार्रवाह छत्रपाल आदि के अलावा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। पथ संचलन शहर के गांधी मूर्ति, टीपी नगर, बटवाल, कोट, कोट चौराहा, शफातपोता, सराफा बाजार, गुजरी, बसावनगंज, कोतवाली, बड़ा बाजार, मंडी चौब, मंडी चौब चौराहा, छेवड़ा के बाद स्टेडियम में पहुंच कर समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed