फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rape victim's brother commits suicide, was also accused of murder

Amroha News: दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने आत्महत्या की, हत्यारोपी भी था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rape victim's brother commits suicide, was also accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौगावां सादात। क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार रात पीड़िता के 22 वर्षीय हत्यारोपी भाई ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
गांव निवासी एक किशोरी ने सोमवार को गांव के ही युवक फहीम के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए नौगावां सादात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि फहीम ने दवाई लेने जा रही किशोरी को रास्ते में रोककर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोशी की हालत में होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। चर्चा है कि पहले दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें भी चल रही थीं, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सोमवार सुबह पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करा दी, जिससे परिवार में तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे निरीक्षक अपराध रणदीप सिंह और फोरेंसिक टीम पीड़िता के घर पहुंची थी, जहां बयान दर्ज किए गए और घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया। इसके कुछ घंटों बाद रात करीब आठ बजे पीड़िता का भाई घर से बाहर गया और लगभग नौ बजे वापस लौटकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने पर युवक का शव फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
वहीं शुरुआत में परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस टीम उनके घर पहुंची थी और पूछताछ के दौरान दबाव बनाया गया, जिससे युवक ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि मृतक युवक का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और वह एक हत्या के मामले में भी आरोपी रह चुका है।
वर्ष 2023 में गांव के ही सलीम की हत्या के मामले में वह जेल जा चुका था और करीब चार माह पहले जमानत पर बाहर आया था। वह बहन के द्वारा दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराने से दुखी था। एसपी के मुताबिक पूरे प्रकरण की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed