फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape case issue

18 हफ्ते की गर्भवती है दुष्कर्म पीड़ित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
rape case issue
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने के मामले में थाना पुलिस ने पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसके बयान दर्ज कराए हैं। दूसरी ओर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मेडिकल जांच में किशोरी के 18 हफ्ते के गर्भ की पुष्टि हुई है। पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई तक पीड़िता को जिला अस्पताल में स्थित सेफ हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन

बीते रविवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ तीन लोगों द्वारा एक साल से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। पीड़िता चार माह की गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में उसके बहनोई की तहरीर पर तीनों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि पीड़िता का बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल जांच में किशोरी के पेट में चार माह से अधिक के गर्भ की पुष्टि हुई है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि किशोरी को जिला अस्पताल में स्थित सेफ हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed