फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ramjan month start from today

नजर आया रमजान का चांद, पहला रोजा आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ramjan month start from today
अमरोहा। रमजान का चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। चांद नजर आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई। शाम के समय बच्चे चांद देखने के लिए घरों की छतों पर पहुंच गए। चांद का दीदार करने के बाद बड़े और बच्चों ने दुआ की।
विज्ञापन

शनिवार शाम को रमजान उल मुबारक का चांद नजर आया तो मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने अपने-अपने घरों की छतों से चांद का दीदार किया। बच्चों व महिलाओं में चांद देखने के लिए ख़ास उत्साह देखा गया। जैसे ही चांद के दीदार हुए, एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, एक दूसरे को मोबाइल पर फोन व मैसेज के जरिए रमजान की आमद की मुबारकबाद दी। उलेमाओं द्वारा चांद दिखने की पुष्टि करते हुए मस्जिदों से रमजान की आमद का ऐलान कर दिया गया। ईशा की नमाज के बाद शहर की लगभग सभी मस्जिदों में नमाज ए तरावीह पढ़ी गई। रविवार को रमजान का पहला रोजा होगा। इसी के मद्देनजर शनिवार शाम बाजार में भीड़ बढ़ गई। रोजे के लिए बाजार में फलों, खाने के सामान का खरीदते हुए देखा गया। आज पहला रोजा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed