फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ramdhola julus

शहर में धूमधाम से निकाला भगवान श्रीराम का ढोला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
ramdhola julus
अमरोहा। श्रीरामायण संकीर्तन मंडल के 64वें माघ अधिवेशन के पूर्ण होने पर परंपरागत तरीके से भगवान श्रीराम ढोला यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के मुख्य बाजार से होती हुई बाबा गंगानाथ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। भक्तों ने सुंदरकांड करते हुए भजनों का गुणगान किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मौके पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन

अध्यक्ष चैनसुख गोले ने बताया कि हर वर्ष निकलने वाली भव्य शोभायात्रा कोरोना महामारी के चलते नहीं निकल सकी है। संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भगवान श्रीराम का ढोला यात्रा रविकांत विपिन कुमार की आढ़त से महाआरती के साथ शुरू हुआ। इसके बाद नगर के मोहल्ला बटवाल, कोट, शफात पोता, बेगम सराय, कटरा गुलाम अली, बसावन गंज, बड़ा बाजार, मंडी चौक होता हुआ मंदिर श्रीबाबा गंगनाथ पर समाप्त हुई। जिसमें तमाम भक्त श्रीराम के सुंदर भजन और सुंदरकांड करते हुए चल रहे थे। ढोला यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इसमें मुकेश टंडन, कमल किशोर, पवन कौशिक, अमित रस्तोगी, उमेश पाठक ने सुंदर भजनों का गुणगान कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

बताया कि श्री रामायण संकीर्तन मंडल पिछले 64 वर्षों से इसी प्रकार माघ मास में प्रभात फेरी, रामायण पाठ, शोभा यात्रा, वार्षिक उत्सव जैसे कार्यक्रम पूरे वर्ष करता है। लेकिन इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी है। इसलिए इस वर्ष भगवान श्रीराम का ढोला बड़ी ही धूमधाम से निकाला गया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया। इस दौरान मंडल संरक्षक अनिल स्वरूप टंडन, प्रतुल कुमार शर्मा, मुकेश टंडन, संदीप रस्तोगी, अमित रस्तोगी, पवन कौशिक, कमल किशोर, उमेश पाठक, संतोष लश्करी, अनिल रायपुरिया, ओम प्रकाश माहेश्वरी, अनिल महेश्वरी, प्रखर चौहान, प्रतीक शर्मा, कौशल शर्मा, अंकुर सक्सेना, आलोक शर्मा, शरद टंडन, गोपीनाथ मित्तल, अरविंद रस्तोगी, शशि प्रकाश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, दीपक गोयल, पंडित सुरेश शर्मा, विशाल राज, पंकज गोले, कपिल रघुवंशी, सागर गुप्ता, गौरव प्रजापति, चिराग शर्मा, मोनू,वंश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed