फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ram Utsav dominates social media

Amroha News: सोशल मीडिया पर छाया रहा राम उत्सव, दी गईं शुभकामनाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Ram Utsav dominates social media
अमरोहा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। जगह-जगह उल्लास देखा गया। अयोध्या से लेकर पूरे देश और अमरोहा जिले में भी राम उत्सव की धूम रही। हर कोई राम भक्ति में लीन है। सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोशल मीडिया पर भगवान राम छा गए। लोग एक दूसरे को अलग-अलग तरीके से शुभकामनाएं देते रहे। फेसबुक व एक्स पर जय श्रीराम लिखकर एक दूसरे को बधाई दी गई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खूब पोस्ट वायरल हो रही थीं। पोस्ट में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह और अलग माहौल नजर आया। 22 जनवरी यानी सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी आते ही सोशल मीडिया पर भी राममय हो गई। सुबह से ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स आदि प्लेट फार्म पर बधाई संदेश वायरल होने लगे। व्हाट्सएप पर अधिकतर ग्रुप भगवामय हो गए। प्रभु श्रीराम का चित्र, भगवा झंडा के स्टीकर व फोटो जय श्रीराम लिखकर भेजे गए। सोशल मीडिया पर रामभक्त खुलकर अपने मन के भावों को प्रदर्शित करते रहे। सोमवार के दिन की शुरुआत जयश्रीराम से हुई। फेसबुक व एक्स पर रामभक्त जय श्रीराम लिख कर गुणगान करते रहे। यूजरों ने अपने पोस्ट से अपनी आस्था व्यक्त किया। जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रमों में लोगाें ने अपनी सेल्फी लेकर जय श्री राम की पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर वायरल की। विशेषकर युवा वर्ग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे।
विज्ञापन

----
खूब ट्रेंड हो रहा अयोध्या मंदिर
अमरोहा। सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रैंड हो रही हैं। एक यूजर ने फेसबुक पर अयोध्या मंदिर और राम लला की मूर्ति की तस्वीरें लगाकर लिखा कि अद्भुत, अविस्मरणीय, मनमोहक, भावविभोर, अकल्पनीय, कौशल्या नंदन प्रभु श्री रामलला के सुंदर मुख की छटा और उनका घर। कुछ ने अपने शहर और गांव की फोटो के साथ लिखा सब कुछ राममय।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed