फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ram mandir

अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास, उल्लास में डूबे अमरोहा के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
ram mandir
अमरोहा। श्री राम जन्म भूमि पर बुधवार को अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। धर्मगुरु और युवा उल्लास में डूबे हैं। विभिन्न धार्मिक संगठनों ने कार्यक्रम का एलान किया है। कई जगहों पर तो हवन-पूजन शुरू भी कर दिया गया। मंदिरों और घरों में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा प्रसाद का वितरण किया जाना है। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गईं। घरों में हवन और पूजन चल रहा है तो कहीं बुधवार को होना है। टेलीविजन के लाइव प्रसारण को देखने के लिए अपने रोजाना के कार्यक्रमों में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के बाबा गंगानाथ मंदिर में दोपहर 12.15 बजे आरती होगी। इसमें मंदिर समिति के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। श्री राम मंदिर के लिए शाम को सुंदर कांड का पाठन होगा। इसके साथ ही प्रसाद का वितरण होना है। कार्यक्रम का आयोजन श्री बाबा गंगानाथ मंदिर समिति और श्री रामायण संकीर्तन मंडल करेगी। अध्यक्ष पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि प्रसाद का वितरण किया जाना है। फल के लिए ऑर्डर दिया गया है। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों में भी पूजन और हवन का आयोजन किया है। इसके लिए लोगों ने हवन के लिए पंडित जी को बुलाया है। वहीं मंगलवार को पूजन सामग्री को बाजार से मंगाया गया। व्यापारियों के अलावा कई अन्य लोगों ने अपने बुधवार के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। दरअसल अधिकांश लोग ऐतिहासिक क्षण को अपनों के साथ साझा करना चाहते हैं। इसके लिए घरों से बाहर निकलने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed