{"_id":"6580aa7dc77ba77965072a68","slug":"rajyarani-express-delayed-by-eight-hours-for-the-second-consecutive-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-10622-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राज्यरानी एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन आठ घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राज्यरानी एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन आठ घंटे लेट
विज्ञापन
अमरोहा। कोहरे और धुंध के चलते ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। लखनऊ से मेरठ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन आठ घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
कोहरे ने ट्रेनों की चाल को धीमा कर दिया है। जिससे ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को सर्द मौसम में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है। राज्यरानी एक्सप्रेस सोमवार को लगातार दूसरे दिन आठ घंटा लेट रही। लखनऊ से चलकर रविवार की शाम अमरोहा पहुंचने वाली यह ट्रेन सुबह साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। वहीं मेरठ से लखनऊ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी सोमवार की सुबह पौने ग्यारह बजे दो घंटे की देरी से पहुंची। बनारस से चलकर दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह साढ़े तीन बजे एक घंटे लेट पहुंची। प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह सवा छह बजे दो घंटे की देरी से पहुंची। कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को सर्द मौसम में इंतजार करना सता रहा है। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोहरा एवं धुंध ट्रेनों का संचालन प्रभावित कर रहा है।
-- -- -- -- -- -