फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rajendri alias Uma Devi became the first president of BSP by defeating BJP's Kamlesh Arya by 1187 votes

Amroha News: भाजपा की कमलेश आर्य को 1187 मतों से पराजित कर बसपा की पहली अध्यक्ष बनीं राजेंद्री उर्फ उमा देवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rajendri alias Uma Devi became the first president of BSP by defeating BJP's Kamlesh Arya by 1187 votes
गजरौला (अमरोहा)। बसपा की राजेंद्री उर्फ उमा देवी भाजपा की कमलेश आर्य को 1187 मतों से पराजित कर अपनी पार्टी की पहली नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ दल की प्रत्याशी को कुर्सी पर काबिज होने से रोक दिया। बताते चलें कि गजरौला नगर पंचायत एवं नगर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा तीन बार काबिज रही है।
विज्ञापन

गजरौला नगर पालिका पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई थी। यहां बसपा से पूर्व विधायक हरपाल सिंह की पत्नी राजेंद्री उर्फ उमा देवी मैदान में थीं, जबकि भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्य को चुनाव लड़ाया। वह जिला पंचायत सदस्य थी। जिससे इस्तीफा दिलाकर मैदान में उतारा गया। चुनाव का बिगुल बजने के बाद से ही बसपा की तरफ से पूर्व विधायक हरपाल सिंह को सबसे मजबूत माना जा रहा था। चौराहा, चाय की दुकानों व ठेले पर खड़े होने वाले लोगों की जुबान से यही निकलता था कि मुकाबला बसपा से है। सपा को लड़ाई से बाहर बताते थे। शनिवार को आए परिणाम ने जनता की आवाज पर मोहर लगा दी। राजेंद्री उर्फ उमा देवी भाजपा की कमलेश आर्य को 1187 मतों से पराजित कर गजरौला की दूसरी नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इसके अलावा वह बसपा की पहली नगर पालिका अध्यक्ष भी हैं। उनसे पहले इस कुर्सी पर बसपा से कोई जीत कर नहीं पहुंचा। बसपा प्रत्याशी ने भाजपा की चौथी बार पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने की कोशिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन

गुटबाजी रही हार का कारण
गजरौला। भाजपा पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कमलेश आर्य की हार में प्रमुख भूमिका पार्टी की गुटबाजी ने निभाई। टिकट के दावेदारों ने कमलेश आर्य को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए कहा था कि वह दो दशक से भी लंबे समय से भाजपा का झंडा उठा रहे हैं। इस बार उनको उम्मीद थी कि पार्टी से टिकट मिल जाएगा। मोदी व योगी की हवा चल रही है। जिसके बल पर वह पालिका अध्यक्ष बन जाएंगे, लेकिन कमलेश आर्य ने टिकट हासिल कर उनका हक छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed