फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rain: Power supply disrupted for 30 hours in rural areas; 15 poles also toppled.

बारिश : ग्रामीण क्षेत्रों में 30 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, 15 खंभे भी टूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rain: Power supply disrupted for 30 hours in rural areas; 15 poles also toppled.
अमरोहा। लगातार बारिश और तेज हवा से ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 30 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में भी 20 घंटे में पांच-छह घंटे ही बिजली मिली। बार-बार ट्रिपिंग से कई मोहल्लों में अंधेरा रहा। कलक्ट्रेट बिजलीघर की लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिरने और डिडौली-काफूरपुर क्षेत्र में 15 खंभे टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई। कैलसा समेत कई क्षेत्रों में भी फाल्ट रहे।
विज्ञापन

बुरावली बिजलीघर के गुलामपुर, मंगरौला और गंगवार फीडर से जुड़े करीब 30 गांवों में 30 घंटे बिजली बाधित रही। शुक्रवार रात तीन बजे बंद आपूर्ति रविवार शाम बहाल हुई। लंबे कट से मोबाइल डिस्चार्ज और पेयजल की समस्या हुई। जेई राजकुमार गिरी ने बताया कि बारिश और हवा से फाल्ट के कारण सुरक्षा के लिए आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के सिबौरा बिजलीघर से जुड़े गांवों में करीब नौ घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे पेयजल, घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्जिंग और इनवर्टर प्रभावित हुए। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भारती ने बताया कि ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोया-अजीज नगर मढ़ैयों बिजलीघर की 33 केवी लाइन में ट्रिपिंग से 45 गांवों की बिजली करीब 12 घंटे बंद रही। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फॉल्ट तलाशा और रविवार सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल की।
कैलसा में सकैनिया चौराहा पर मुख्य लाइन का तार टूटने से एक दर्जन से अधिक गांवों में करीब 14 घंटे बिजली गुल रही। जेई सचिन गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण रात में तार नहीं जोड़ा जा सका। हसनपुर में भी शनिवार रात ट्रिपिंग होती रही। एसडीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर कर दी गई है।

......
बारिश और हवा की वजह से बिजली आपूर्ति में परेशानी आ रही है। कई स्थानों पर खंभे टूटने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिनको ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की जा रही है। लाइन ब्रेकडाउन होने से सप्लाई में व्यवधान हो रहा है लेकिन इसके बावजूद भी फाल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति दी जा रही है।
-राजीव कुमार दूबे, अधीक्षण अभियंता
.......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed