फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rain

बारिश से शहर की गली और सड़कें बनीं तालाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
rain
अमरोहा। मानसूनी बारिश से बुधवार को शहर में चारों तरफ पानी फैल गया। नाला और नालियां ओवरफ्लो हो गई। नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल गया। शहर के निचले इलाके की दुकानों में पानी घुस गया। इसके चलते दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई। खरीदारी के लिए आए लोग गंदे पानी से गुजरने को विवश हो गए। वहीं नगर पालिका का मेन गेट पानी में डूब गया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर एक बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर लगभग दो बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इससे जोया रोड स्थित फ्लाईओवर पर सन्नाटा पसर गया। एक घंटा की बारिश के बाद शहर में हर तरफ पानी पसर गया। इसके साथ ही नगर पालिका के पास शहर में जल जमाव से राहत के दावे की असलियत सामने आ गई। नगर पालिका के मेन गेट पर एक फीट से अधिक पानी लग गया। इसके चलते काम के सिलसिले में आए लोग परेशान हो गए। दोपहर लगभग तीन बजे बारिश बंद हुई। इसके बाद पानी के बीच से लोग गुजरे।
विज्ञापन

नगर पालिका की बिल्डिंग से पानी टपका
अमरोहा। मूसलाधार बारिश से नगर पालिका की बिल्डिंग से पानी टपकने लगा। दीवार के सहारे हॉल में पानी आ गया। कर्मचारियों ने जुगाड़ से पानी को दूसरी तरफ मोड़ा। इसके अलावा कई जगहों पर बोरा लगाया। इससे पानी के बहाव पर रोक लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed