फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Raid on two medical stores, operators locked them and ran away

Amroha News: दो मेडिकल स्टोर पर छापा, ताला लगाकर भागे संचालक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Raid on two medical stores, operators locked them and ran away
अमरोहा। अवैध रूप से संचालन की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दो मेडिकल स्टोर पर पुलिस की मौजूदगी में छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक मेडिकल स्टोर बंद कर भाग निकले। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो दवाखाने से ऑनलाइन डिलीवरी किए जाने की जानकारी मिली। फिलहाल, अधिकारियों ने दवाखाना संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। अब अभियान चलाकर शहर में संचालित अवैध मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में दवाखाना चल रहे हैं। इनका पंजीकरण कार्यालय क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के यहां से होता है। अमरोहा शहर के मोहल्ला सट्टी में संचालित नवाबी दवाखाना और नए रोडवेज के सामने स्थित कुतुब दवाखाना के अवैध रूप से संचालन की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर आयुष चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद डॉ. राजीव कुमार और सीओ सिटी अरुण कुमार की मौजूदगी में संयुक्त टीम दोनों दवाखाने पर पहुंची। दोनों ही दवाखाना पर ताला लटका मिला। इस दौरान टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। साथ ही दवाखाना संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि दोनों दवाखाना बंद तो मिले हैं लेकिन उनके द्वारा ऑनलाइन दवा की सप्लाई की जा रही है। दवाई की सप्लाई कहां-कहां की जा रही है, इसकी जांच जारी है। फिलहाल, शिकायत के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अब अधिकारियों के निर्देश पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल, कार्यालय क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर टीम बनाकर शहर में संचालित सभी दवाखानों चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed