फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Punjab girl found bleeding on track dies during treatment

ट्रैक पर लहूलुहान मिली पंजाब की युवती की इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab girl found bleeding on track dies during treatment
अमरोहा। तीन दिन पहले कैलसा इलाके में रेलवे ट्रैक पर युवक के साथ लहूलुहान हालत में पड़ी मिली युवती की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाने में तैनात दरोगा मेरठ पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दोनों की मौत के बाद युवक और युवती कैलसा कैसे पहुंचे। उनके बीच क्या संबंध थे, किसी को कोई जानकारी नहीं है। मृतक आकाशदीप के परिजनों के बाद युवती के परिजनों ने दोनों के बीच किसी तरह के संबंध होने के अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

यह घटनाक्रम अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के जुड़ा है। शनिवार की सुबह कैलसा क्षेत्र में पृथ्वीपुर गांव के पास रेलवे लाइन की पटरियों पर युवक और युवती लहूलुहान हालत में पड़े मिले थे। युवक की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि युवती के दोनों पैर कटे हुए थे और ज्यादा खून बहने से वह बेसुध थी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जिला अस्पताल पहुंचवाया। युवती कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। चिकित्सकों ने युवती को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पुलिस ने दोनों के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृत युवक की पहचान आकाशदीप पुत्र हरमेश निवासी सिरसिड़ी जनपद फरीदकोट पंजाब और युवती की पहचान प्रभजोत कौर पुत्री करतार सिंह निवास कोट सुखिया जिला फरीदकोट पंजाब के रूप में की थी। आधार कार्ड के हिसाब से युवक की उम्र 18 वर्ष और युवती की उम्र 19 वर्ष थी। दोनों के पास से परिजनों के मोबाइल नंबर भी मिले थे।
विज्ञापन

पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में विफलता के संकेत मिलने पर खुदकुशी करने की कोशिश का मामला मान रही है। रविवार को आकाशदीप के परिजन अमरोहा पहुंचे थे और शव लेकर घर लौट गए थे। लेकिन, देर रात प्रभजोत कौर की भी मेरठ के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के कुछ घंटों बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया। सोमवार को मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल प्रभजोत कौर की रविवार की रात मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उसके परिजन पंजाब से मेरठ पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है।
- सुनील मलिक,एसओ, थाना अमरोहा देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed