फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Publicize Lok Adalat as much as possible: District Judge

लोक अदालत का करें अधिक से अधिक प्रचार : जिला जज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Publicize Lok Adalat as much as possible: District Judge
अमरोहा। जिला जज जफीर अहमद ने 9 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हो सफल बनाए जाने एवं अधिक से अधिक से मामलों व वादों का निस्तारण किए जाने को लेकर दिशा निर्देश दिए। कहा कि लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज ने बृहस्पतिवार को विश्राम कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित कराएं। लोक अदालत का जनता को लाभ मिल सके इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। लोक अदालत में कोई शुल्क नहीं लगता है। लोक अदालत में निस्तारित किए गए वादों की किसी भी न्यायालय में अपील नहीं हो सकती है। तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए ताकि आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, समस्त उप-जिलाधिकारी, तहसीलदार जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीओ दूर संचार विभाग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, एआरटीओ, श्रम पर्वतन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत,लॉ कालेज के प्राचार्य व सचिव डाॅ. सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed